फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांसद ने पीएम की रैली की तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 14 Feb 2024 04:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। सांसद जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें 20 फरवरी को जम्मू में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक का आयोजन पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष भाजपा अखनूर राजीव शर्मा की ओर से किया गया था। सांसद ने कहा कि पीएम का दौरा प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण है, वह कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के साथ-साथ आईआईएम और एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। लोगों को भाजपा पर पूरा भरोसा है, इसलिए बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों का विवरण भी साझा किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को 400 पार के लिए मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा जिला अखनूर के सभी ब्लॉकों से जम्मू में मोदी जी की आगामी रैली के सफल आयोजन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इस अवसर पर बोलते हुए राजीव शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों का विवरण भी साझा किया और सांसद जुगल किशोर शर्मा को विश्वास दिलवाया की अखनूर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रैली में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के हर एक अभियान में जिले के सब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में मनमोहन सिंह सह प्रभारी भाजपा अखनूर, डॉ. कृष्ण लाल पूर्व विधायक छंब, जगदीश भगत प्रभारी अनुसूचित मोर्चा भाजपा, कैप्टन शोभाराम जिला उपाध्यक्ष, दलजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष किसान सलाहकार बोर्ड, शारदा भाऊ डीडीसी सदस्य, भूषण बराल डीडीसी सदस्य, सुषमा देवी पूर्व बीडीसी अध्यक्ष, कुलदीप बनोत्रा महामंत्री जिला अखनूर, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला समिति सदस्य, प्रकोष्ठों और विभागों के संयोजक और सह संयोजक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें