फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परलाह में 50 किसानों की 50 हेक्टेयर भूमि पर होगी जैविक खेती

Sun, 22 Oct 2023 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रति किसान 1200 रुपये और जैविक खाद, दवाइयों की मदद मिलेगी
विज्ञापन

कृषि विभाग ने जागरूकता शिविर लगा कर लोगों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ ब्लॉक की परलाह पंचायत के 50 किसानों की 50 हेक्टेयर भूमि पर जैविक की जाएगी। इसके लिए प्रति किसान को 1200 रुपये और जैविक खाद व दवाइयां दी जाएंगी। यह जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों ने परलाह पंचायत में लगाए जागरूकता शिविर में दी है।
शिविर में विषय विशेषज्ञ अरुण जराल, गुरमीत सिंह एग्रीकल्चर एक्सटेंशन अफर अरनिया अनिल कुमार और पंचायत कृषि अधिकारी तरसेम सिंह ने किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पर पंचायत परलाह के किसानों को जैविक खेती पर आकर्षित करने के लिए कहा गया है। अजैविक खेती से मिट्टी के उपजाऊ क्षमता कम होती जा रही है। खाद और रसायनिक दवाइयां मिट्टी को प्रभावित कर रहे हैं। इस कारण सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपनी मर्जी के अनुसार फसल लगा सकते हैं। इसमें कृषि विभाग की तरफ से हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। फसल की पैदावार को बढ़ाने के लिए निरंतर किसानों से कृषि अधिकारी जुड़े रहेंगे। जैविक खेती में भारत अग्रिम पंक्ति पर है। जैविक खाद का इस्तेमाल करते किसान अच्छी फसल पैदावार ले रहे हैं। इस मौके पर सरपंच शशि कुमार, नायब सरपंच राकेश सिंह, पंच दर्शन कुंडल, किसान जागीर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, अर्जुन सिंह, राजकुमार, कुलदीप राज, देशराज, हंसराज, प्रकाश कुमार और गारू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें