जम्मू ।
कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर शहर में वीरवार विजय यात्रा निकाली गई । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद की तरफ से इंदिरा चौक से लेकर रघुनाथ मंदिर और रघुनाथ मंदिर से लेकर वापस इंदिरा चौक तक एक विशाल रैली निकाली गई । इस रैली में सनातन धर्म के लोग ,कारगिल में शहीद हुए परिवारों के लोग समेत कई हिंदू संगठनों ने हिस्सा लिया।