फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर कोरोना प्रबंधन के लिए अधिकारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश प्रशासन ने 25 मई से शुरू होने जा रही उड़ान सेवा को देखते हुए जम्मू व श्रीनगर एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस से निपटने के उपायों के लिए अधिकारियों की तैनाती का शुक्रवार को आदेश जारी किया। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के तहत श्रीनगर एयरपोर्ट पर आईएएस अधिकारी व आवास एवं शहरी विकास विभाग के सचिव धीरज गुप्ता को नोडल अफसर बनाया है। गुप्ता के साथ संस्कृति विभाग के सचिव जुबेर अहमद की भी तैनाती की गई है। जम्मू एयरपोर्ट पर टेस्टिंग व क्वारंटीन के उपायों के प्रबंधों के लिए आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा को नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें