फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हवाई अड्डा विस्तार में पशुपालन विभाग की भूमि बनीं अड़ंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूर करने के लिए जम्मू हवाई अड्डे के विस्तार की योजना चल रही है। बेलिचाराना में 40 हजार वर्गमीटर भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई इमारत का निर्माण होना है। मौजूदा हवाई अड्डा 14,500 वर्गमीटर में है। यहां पशु पालन विभाग की हैचरी और कार्यालय की जमीन विस्तार में अड़ंगा बनी है। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि खाली कराने का काम चल रहा है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जम्मू हवाई अड्डे पर विस्तार और नई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन निर्माण को स्वीकृति दी है। इसके तहत भूमि अधिग्रहण का काम किया जा रहा है। सबसे ज्यादा भूमि पशुपालन विभाग की है जिसे खाली कराने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन हैचरी और कार्यालय छह माह से शिफ्ट नहीं हो रगे। हालांकि प्रशासन का दावा है कि 22 निर्माण खाली करा दिए हैं। नई इमारत पांच सितारा रेटिंग के तहत बनेगी। 36 चेक इन काउंटर, छह एयरोब्रिज, एप्रन, 16 सेल्फ चेक इन कियोस्क, 11 सुरक्षा जांच लेन और 13 कोड सी एयरक्राफ्ट की पार्किंग के लिए एक एप्रन होगा। हवाई अड्डे का विस्तार दो चरणों में होना है। पहले चरण के बाद 13 विमान पार्क किए जाएंगे, वर्तमान में एक समय में सात विमान पार्क हो सकते हैं। दूसरे चरण में अन्य सुविधा बढ़ाई जाएगी। अभी दैनिक आधार पर 30 से 35 उड़ानें संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डे के विस्तार के लिए पशुपालन विभाग को हैचरी और कार्यालय भवनों को स्थानांतरित करने के लिए नगरोटा और चाथा क्षेत्रों में वैकल्पिक भूमि प्रदान की है।
सचिन कुमार वैश्य, डिप्टी कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें