फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एयर वाइस मार्शल ने डीजीपी से सुरक्षा परिदृश्य पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एयर वाइस मार्शल प्रवीण केशव वोहरा, एवीएसएम वीएम कमांडिंग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से मुलाकात की। डीजीपी और एयर वाइस मार्शल ने जम्मू और कश्मीर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, विशेष रूप से सीमा पार से शांति भंग करने के प्रयासों पर बात की। अधिकारियों ने ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने, हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स छोड़ने सहित काउंटर उपायों पर भी चर्चा की। डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने एयर वाइस मार्शल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें