जम्मू में एयरशो के आयोजन को लेकर बैठक करते डीसी
जम्मू। भारतीय वायुसेना की ओर से जम्मू में एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर सहित विभिन्न प्रकार के विमान शामिल होंगे। यह इस तरह का पहला शो होगा। इसकी तैयारियाें को लेकर मंगलवार को डीसी सचिन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बंदोबस्त पर समीक्षा की गई। यह आयोजन 21 सितंबर को होगा। डीसी ने कहा कि यह आयोजन बच्चों, युवाओं और स्थानीय लोगाें के बीच रोमांच पैदा करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोशिश करें कि अधिक से अधिक लोग इसमें हिस्सा लेने पहुंचे। बैठक में एओसी हरबिंदर सिंह, एसएसपी जम्मू, सूचना विभाग के निदेशक और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो