फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar: किश्तवाड़ के पाडर में जोरदार धमाके जैसी आवाज से दहशत, जंगल से उठे धुएं के गुबार, जांच जारी

Fri, 24 Apr 2026 05:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

किश्तवाड़ के पाडर क्षेत्र में जंगलों से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई देने के बाद घना धुआं उठता देखा गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले के पाडर क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक दहशत फैल गई जब जंगल की ओर से जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और कुछ ही देर बाद आसमान में घना धुआं उठता दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना पाडर के हंदवाड़ा जंगल क्षेत्र के आसपास हुई, जहां पहले तेज धमाके जैसी आवाज गूंजी और उसके बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि वह दूर-दराज के इलाकों तक सुनाई दी, जिससे लोगों में किसी बड़े विस्फोट या आग लगने की आशंका पैदा हो गई।

डीआईजी सरगुन शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई हैं और स्थिति की जांच की जा रही है। भौगोलिक कठिनाइयों के कारण सटीक स्थान की पहचान करने में समय लग सकता है। अभी तक इस घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें