विजयपुर। क्षेत्र के किसान इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई में लगे हैं। आलम यह है कि जिन किसानों ने समय पर फसल लगाई थी। अब वह तैयार फसल को काट कर घरों में ले जाने की तैयारी में है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि गेहूं की फसल के दाम में वृद्धि की जाए। किसान अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह, रितेश कुमार आदि ने बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। इस महंगाई के दौर में किसानों को खाद बीज डीजल आदि महंगे दाम पर खरीदने और फसल लगाने पर बहुत पैसा खर्च आया है। किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। गेहूं की फसल खरीदने के लिए गांव-गांव में प्रबंध किया जाए, ताकि किसानों को उचित मेहनत का फल मिल सके। संवाद