विजयपुर। हॉर्टिकल्चर विभाग की तरफ से किसानों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को शिविर कैंप लगाया गया। इस मौके पर निदेशक रामसेवक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने किसानों की परेशानियों को सुना और हल करने का आश्वासन दिया। राम सेवक ने कहा कि इस समय किसानों के लिए नए युग की टेक्नोलॉजी आई हुई है। इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों को कई तरह की जानकारी दी और कहा कि ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधे लगान चाहिए। इससे आमदनी बढ़ेगी और माली हालत भी ठीक हो जाएगी। उप निदेशक प्लानिंग मदन अख्तर शर्मा, अश्वनी कुमार, सरदार देवेंद्र सिंह, रकेश कुमार, अंजू बाला आदि ने किसानों को जागरूक किया। किसानों को फलदार पौधे भी दिए गए। संवाद