विजयपुर। किसान सेवक संघ के सांबा जिला प्रधान रविंदर सिंह की देखरेख में ग्रामीणों ने सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारी से मुलाकात की और बताया कि खेतों में लगाई गई मक्की की फसल पर कीड़ों ने हमला कर दिया है। इस कारण मक्की की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई। हम लोग इस समय काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हम किसान सिर्फ खेती पर ही निर्भर होते हैं। इस बार मक्की की फसल को कीड़े ने हमला कर बरबाद कर दिया है। उन्होंने अधिकारी को बताया कि 15 दिन से कीड़े ने हमला कर रखा है, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिस कारण सोमवार को हम लोगों को मजबूरन यह परेशानी बतानी पड़ रही है। कृषि विभाग के एईओ आरपी बाली ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की परेशानियों को जल्द हल कर दिया जाएगा और एक टीम का गठन किया जाएगा और किसानों के पास भेजा जाएगा। पूरी रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेज दी जाएगी। ताकि आप लोगों को मुआवजा मिल सके। इस मौके पर सुखपाल सिंह, रमेश लाल, अमानत अली, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। संवाद