फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह बना सरकारी याजनाओं का लाभ लें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। बागवानी विभाग ने सोमवार को ज्यौड़ियां में एक दिन के लिए किसान गोष्ठी सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया। नगर कमेटी ज्यौड़ियां की पार्षद किरण वाला मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। विभाग ने सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से किसानों और फल उत्पादकों को जागरूक किया। अधिकारियों ने बागवानी क्षेत्र में किसानों को लाभ कमाने के लिए कहा। महिला किसानों से अपील की कि वे स्वयं सहायता समूह बनाकर लघु प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध प्रोत्साहन राशि का लाभ उठाएं। सीसीआई जम्मू विकास आनंद ने विभिन्न उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए महिला किसानों को अतिरिक्त उत्पादों के मूल्य निर्धारण के लिए मौके पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया। कार्यक्रम में अधिकारी संजीव कुमार, संदीप गुप्ता, उत्तम लाल, अमित श्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें