फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीके ने 60 किसानों को दिल्ली रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। केवीके ने नई दिल्ली में कृषि स्टार्ट अप सम्मेलन के लिए 60 किसानों के समूह को रविवार को रवाना किया। केवीके से डॉ. संजय खजूरिया, मुख्य वैज्ञानिक ने दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। जेपी शर्मा, कुलपति, स्कूस्ट-जम्मू भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड नई दिल्ली में किया जाएगा। कृषि के कई क्षेत्रों में काम कर रहे 300 स्टार्टअप स्टालों के साथ 15000 स्टार्टअप और 13,500 किसान वहा पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि इस मौके पर पीएम किसान योजना की बारहवीं किस्त का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसके अलावा, कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन ने कार्यक्रम के दूसरे दिन एक तकनीकी सत्र पर विचार-विमर्श किया जाएगा। किसानों के साथ डॉ. विजय कुमार, शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. अभय कुमार सिन्हा, नोडल अधिकारी ट्रेन और पवनदीप सिंह भी थे। इस अवसर पर डॉ. सौरव गुप्ता, डॉ. अमित महाजन और तेजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें