सांबा। पशुपालन विभाग द्वारा तहसील इकाई सांबा में किसान कल्याण उन्मुख योजना, एकीकृत पोल्ट्री विकास कार्यक्रम के संबंध में बुधवार को शिविर लगाया गया। पोल्ट्री किसानों को पोल्ट्री विकास के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. राहुल देव ने कहा कि सांबा सड़क संपर्क के मामले में सबसे फायदेमंद जिला है। क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग जिले से होकर गुजरता है। इस प्रकार जिला लेयर फार्म की स्थापना के लिए लिया जा सकता है। डीओसी का उत्पादन करने के साथ-साथ अंडा उत्पादन में वृद्धि करें। क्योंकि मुख्य सचिव डॉ. अरुण मेहता ने भी इस पर जोर दिया है। पोल्ट्री बीमा का लाभ लेने के साथ-साथ पशुपालन के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया गया। शिविर में डॉ. नीना पाठक, डॉ. एश्वर्या आदि मौजूद रहे। शिविर में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पोल्ट्री इकाई स्थापित करने के लिए 23 लोगों में स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।