रामगढ़। सीमावर्ती गांव खोड़ सलालीया में मंगलवार शाम को डेरी एसोसिएशन ने सीमावर्ती ने किसानों के साथ बैठक की। किसानों को दूध के मूल्य के बारे में बताया। कहा कि जम्मू में गाय का दूध पहले 35 रुपये लीटर था। हमने सरकार से मांग की थी कि दूध का दाम बढ़ाया जाए। आज जम्मू का रेट 44 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बीडीसी अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इस समय मवेशियों को पालना बहुत मुश्किल हो गया है। मवेशियों का चारा महंगा हो गया और दूध का मूल्य बहुत कम है। इस समय 30 से 35 रुपये प्रति लीटर है, जो बहुत कम है। एसोसिएशन के प्रधान कुलभूषण खजूरिया, उप प्रधान सुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से बहुत दूध जाता है, लेकिन उसका उचित मूल्य नहीं मिलता है। इस मौके पर सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, विजय चौधरी, जगदीश सिंह भट्टी, पूर्व सरपंच तेजिंदर सिंह, पंच लाडी सिंह मौजूद थे। संवाद