सांबा। किसान इन दिनों धान की पनीरी लगाने में जुटे हैं। इसी के चलते कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है, कि कौन-कौन से धान का बीज लगाएं। कृषि अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि इन दिनों किसानों को बासमती 370, पूसा 17, 18 और 1121 धान की पनीरी लगाएं। इससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने किसानों को जागरूक किया कि सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाएं। किसानों को समय-समय पर सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर विकास शर्मा, मनी राम आदि भी उनके साथ रहे। संवाद