फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्काॅस्ट जम्मू में 11 से होगा कृषि शिखर सम्मेलन व किसान मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि आधारित उद्योगों, स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और किसानों को मिलेगा मंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्काॅस्ट) जम्मू में 11 से 13 फरवरी तक कृषि शिखर सम्मेलन व किसान मेला होगा। विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. बीएन त्रिपाठी ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि तीन दिवसीय मेगा इवेंट का मुख्य विषय एआई-सक्षम उन्नत कृषि होगा। यह आयोजन कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास, कृषि आधारित उद्योगों, स्टार्टअप, शोधकर्ताओं, विस्तार विशेषज्ञों और किसानों सहित सभी को एक मंच पर लाएगा। प्रो. त्रिपाठी ने विशेष रूप से कृत्रिम स्मार्ट तकनीकों, डेटा-आधारित निर्णय समर्थन प्रणालियों, जलवायु-स्मार्ट प्रथाओं और डिजिटल नवाचारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसानों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों और नीति निर्माताओं के बीच अनुसंधान-विस्तार-उद्योग एकीकरण को बढ़ावा देगा तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करेगा। स्काॅस्ट जम्मू में होने जा रहे मेले में उन्नत फसल प्रजातियों, आधुनिक कृषि यंत्रों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, उद्यमिता, स्टार्टअप मॉडलों, मूल्य संवर्धन, बाजार संपर्क पर विशेषज्ञ सत्र होंगे। विस्तार निदेशक डॉ. अमरीश वैद ने बताया कि मेले में किसानों को वैज्ञानिकों व तकनीक से सीधा संवाद, नई तकनीकों, औजारों के लाइव प्रदर्शन तथा सरकारी योजनाओं एवं कृषि व्यवसाय अवसरों की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न विभागों, कृषि इनपुट कंपनियों, स्टार्टअप और साझेदार संगठनों के स्टॉल भी प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें