मीरां साहिब। कृषि विज्ञान केंद्र चट्ठा में स्काॅस्ट जम्मू के वीसी प्रो बीएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसानों को खेतीबाड़ी में ड्रोन के इस्तेमाल पर जागरूक किया गया। कृषि विभाग के निदेशक एक्सटेंशन डॉ. अमरीश वैद ने किसानों को ड्रोन की तकनीक बताई। जम्मू जिले के अलग-अलग ब्लॉक के किसान और खेती करने वाली महिलाओं को सब्जी, बागवानी, मछली पालन, मशरूम आदि के साधन अपनाने पर जानकारी दी गई। प्रौद्योगिकी सह ड्रोन प्रदर्शन सप्ताह के दौरान एसकेयूएएसटी-जम्मू के प्लांट पैथोलॉजी विभाग के प्रो डॉ. सचिन गुप्ता, केवीके जम्मू की मुख्य वैज्ञानिक, बागवानी डॉ. रवनीत कौर, केवीके जम्मू की मुख्य वैज्ञानिक, गृह विज्ञान डॉ. शीतल बड्याल आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संचालन में डॉ. पूनम अबरोल, एसडी सतवीर सिंह, केवीके जम्मू के मुख्य वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. पुनीत चौधरी ने प्रौद्योगिकी सप्ताह को सफल बनाने के लिए विशेषज्ञों का आभार जताया। संवाद