फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में धान का बीज लेने पहुंचे किसान, कृषि केंद्र पर अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार को कृषि भंडार केंद्र पर धान का बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। सुबह से बड़ी संख्या में किसान केंद्र के बाहर खड़े दिखाई दिए। दोपहर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी मौके पर पंहुचे और भीड़ को नियंत्रित किया। किसान धन्नतर सिंह, शमसेर सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल की कटाई के बाद अब धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। बीज की मांग अचानक बढ़ गई है। उन्होंने विभाग से समय पर बीज उपलब्ध कराने की मांग की। केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और किसानों को बीज वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें