फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला किसानों को आधुनिक खेती से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कृषि विज्ञान केंद्र सांबा ने प्रगतिशील महिला किसानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला करवाई गई। इसमें किसानों को नवाचार आधारित कृषि गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। केवीके के मुख्य वैज्ञानिक प्रो. संजय खजूरिया ने कृषि वानिकी की आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे कृषि उत्पादकता, स्थिरता और ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हो सकती है। मुख्य वैज्ञानिक (बागवानी) डॉ. नीरजा शर्मा ने उन्नत बागवानी तकनीकों के बारे में बताया। फल व सब्जी उत्पादन के माध्यम से पोषण और आर्थिक सुरक्षा की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ वैज्ञानिक (कीट विज्ञान) डॉ. सौरव गुप्ता ने रबी फसलों में एकीकृत कीट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की और पर्यावरण अनुकूल उपायों के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें