किसानों को सब्जी के पौधेवितरित करते हुए अधिकारी
जम्मू। कृषि विभाग ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत उपमंडल मढ़ में सब्जी के एक लाख पौधे किसानों को वितरित किए हैं। किसान खेतों में सब्जी उगाकर आर्थिकी सुदृढ़ कर सकते हैं। निदेशक अनिल गुप्ता ने कहा कि किसानों खेती से जुड़ें और सब्जियां उगाएं। विभाग प्रयास कर रहा है कि जम्मू संभाग में सब्जियों की पैदावार बढ़ाई जा सके। इस दौरान उन्होंने पॉलीहाउस का भी निरीक्षण किया। जहां संरक्षित खेती के तहत लाल और पीली शिमला मिर्च, खीरा व टमाटर उगाए जा रहे हैं। शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सब्जी की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए आईपीडीपी के तहत 2000 ग्रो बैग वितरित किए जा रहे हैं। लोग खाली जगहों में सब्जियां उगा सकते हैं। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डाॅ. अमन ज्योति शर्मा, विनोद शर्मा, अजीत सिंह, खालिद हसन और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो