फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएडीपी से किसानों को पहुंचाएं लाभ : निदेशक

विज्ञापन
समग्र कृ​षि विकास परियोजना के कामों की समीक्षा बैठक में निर्देश देते निदेशक 
विज्ञापन
जम्मू। समग्र कृषि विकास परियोजना (एचएडीपी) का लाभ किसानों तक पहुंचाया जाए। सभी कामों को समय पर पूरा किया जाए। ये निर्देश कृषि निदेशक ने शनिवार को निदेशालय में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत हासिल की गई भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। कार्यक्रम के घटकों के समय पर और प्रभावी निष्पादन के लिए खर्च, लक्ष्य प्राप्ति और फील्ड-स्तर की गतिविधियों के कार्यान्वयन के संबंध में हर जिले के प्रदर्शन का आकलन किया गया। निदेशक ने नाबार्ड, सीएसएस, कैपेक्स, जेकेसिप और कृषि अवसंरचना कोष के तहत स्थापित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति और परिचालन स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने, बुनियादी ढांचा संपत्तियों का ईष्टतम उपयोग करने के भी निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें