सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार बाद दोपहर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों की परेशानियां और भी बढ़ गई हैं। क्योंकि एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गेहूं की फसल को थोड़ा नुकसान होने की चिंता किसानों को सता रही थी। शनिवार को बाद दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से गेहूं की तैयार फसलों को नुकसान हुआ है, जिससे किसान काफी परेशान हैं। संवाद