रामगढ़ । कृषि बिल के खिलाफ किसान आज सीमावर्ती क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। इसका फैसला सीमावर्ती गांव के किसानों ने लिया है। रैली के लिए मंगलवार शाम को किसानों की हुई बैठक बताया कि सभी किसान वीरवार सुबह नौ बजे नंदपुर में पहुंचें। वहीं रैली सीमावर्ती गांव जेडरा, दग, अवताल, बखाचक, नंगा, केसों, कोलपूर, चक सलारीया, विजयपुर, स्वांखा, राडी घौ ब्रहमा, सारवा, बंदराल, रामगढ़, मालशाह, चक हीरा, खौड़ सलारिया से निकलकर नंदपुर में समाप्त होगी। सांबा जिला किसान यूनियन के प्रधान मोहन सिंह भट्टी ने कहा कि रैली में लगभग 80 ट्रैक्टर शामिल होंगे। संवाद