फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में किसान अपनी धान की फसल को समेटने में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मौजूदा समय किसान घान की फसल को समेटने में जुटे हैं। इसके लिए ज्यादातर किसानों ने खेतों में डेरा डाला हुआ है। प्रवासी श्रमिकों के क्षेत्र में कम संख्या में पहुंचने से ज्यादातर किसान कंबाइन मशीन से ही फसल की कटाई करा रहे हैं। किसानों का कहना है कि बिना प्रवासी श्रमिकों के कटाई करना संभव नहीं था। स्थानीय किसान रघुवीर सिंह ने कहा कि मौसम खराब होने से पहले वह घान की फसल को समेटने में जुटे हैं। क्योंकि बारिश उनकी मेहनत पर कभी भी पानी फेर सकती है। मवेशियों के चारे के लिए वह थोड़ी कटाई खुद ही कर रहे हैं। बाकी कटाई वह कंबाइन मशीन से करा चुके हैं। क्षेत्र में करीब 10 कंबाइन मशीन किसानों का काम आसान करने में लगी है। करीब आधी से ज्यादा कटाई पूरी भी हो चुकी है। अनुमान है कि आने वाले पांच से छह दिन तक कटाई का काम पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें