कृषि विभाग की तरफ से जयौडियां में धान खरीद केन्द्र शुरु किया गया
ज्यौड़ियां। कृषि विभाग जम्मू की तरफ से को तहसील के किसानों की मांग पर भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से धान खरीद केंद्र तीन अक्तूबर को खोला गया। इसका सोमवार को शुभारंभ किया गया। किसानों ने अपनी धान बेची। इस अवसर पर कृषि विभाग कार्यालय के विस्तार अधिकारी रंजीत सिंह नगेयाल ,एमएलसी अवतार सिंह मट्टु, एफसीआई के डिविजनल अधिकारी अभिषेक सिन्हा, राज कुमार मैनेजर परकोरमैंट अभिषेक शर्मा मात्रा इंस्पेक्टर खरीद केंद्र ज्यौड़ियां आदि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि ए-कलास धान का खरीद रेट 1888 तथा आमतौर पर 1867 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। संवाद