पंचायत दराट बॅलाक सेरी मे किसानों को सपरे पंप वितरित किए गए
नौशेरा। सब डिवीजन के ब्लॉक सेरी की पंचायत दराट में कृषि विभाग ने नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत आयोजित शिविर में किसानों को कम दाम पर स्प्रे पंप और खरपतवार नाशक दवा वितरित की। कार्यक्रम सेरी ब्लाक की बीडीसी चेयरमैन नीना शर्मा की देखरेख में हुआ। स्योट जोन के एईओ विश्व कुमार ने विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया। किसानों से कहा गया कि कृषि विभाग की योजनाओं का भरपूर लाभ लें। शिविर में जगदीश रैना, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद