फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में कंबाइन मशीन का पहुंचनी शुरू

विज्ञापन
परगवाल में गेहूँ की कटाई करती मशीन
विज्ञापन
परगवाल। गेहूं की फसल की कटाई के लिए परगवाल में कंबाइन मशीनों का पहुंचना शुरू हो गया है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। उससे पहले लॉकडाउन की वजह से क्षेत्र में कंबाइन मशीनें और प्रवासी श्रमिकों के न पहुंचने से किसान गेहूं की कटाई के लिए चिंतित था। क्योंकि क्षेत्र के ज्यादातर लोग कंबाइन मशीनों से ही फसल की कटाई करना पसंद करते हैं। मशीनें पहुंचने पर किसानों ने फसल की कटाई भी शुरू कर दी है। गांव देवरा के किसान बचन सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के दूसरी तरफ पाकिस्तान में कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल की कटाई शुरू होने से वह चिंतित थे। क्योंकि पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं कि वह जल्दी-जल्दी अपनी फसल की कटाई करके फायरिंग शुरू न कर दे। वहीं उन्होंने क्षेत्र में कंबाइन मशीन पहुंचने से खुशी जताई। हालांकि जरूरत को देखते हुए अभी बहुत कम मशीनें पहुंची हैं, लेकिन किसानों को अब और मशीनें जल्दी पहुंचने की उम्मीद जग गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें