फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: स्कॉस्ट जम्मू के 45 छात्रों का दल पहली बार जाएगा विदेश भ्रमण पर

Fri, 18 Nov 2022 12:35 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

छात्र विदेशों में कृषि तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद स्कॉस्ट जम्मू और कश्मीर में छात्रों के साथ तकनीक को साझा करेंगे।
विज्ञापन
SKUAST Jammu - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार फरवरी माह में स्कॉस्ट जम्मू के छात्रों का एक दल विदेश भ्रमण के लिए रवाना होगा। इसमें छात्र विदेशों में कृषि तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद स्कॉस्ट जम्मू और कश्मीर में छात्रों के साथ तकनीक को साझा करेंगे। इससे पहले छात्रों को सिर्फ देश में ही भ्रमण करवाया जाता था। अब विदेशों में जाने का मौका छात्रों को समय-समय पर मिलता रहेगा।

विज्ञापन


यह फैसला स्कॉस्ट जम्मू की ओर से लिया गया है। इसमें अलग अलग संकाय के छात्रों को जाने का मौका मिलेगा। इसमें वैज्ञानिक भी छात्रों के साथ जाएंगे। पहली बार 45 छात्र विदेश भ्रमण पर जाएंगे। इसका खर्चा स्कॉस्ट जम्मू की ओर से किया जाएगा।

इसके अलावा स्कॉस्ट जम्मू में भी अन्य प्रदेशों के विश्वविद्यालयों से छात्र भ्रमण पर आ रहे हैं। यहां पर भी छात्रों के बीच सीधा संवाद होगा। वीसी जेपी शर्मा ने कहा कि स्कॉस्ट कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। छात्र भी विदेशों में भ्रमण कर खेती की आधुनिक तकनीकों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें