फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मटटू में फसल खरीद केंद्र जल्द खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के किसानों ने गांव मट्टू का राज्य प्रशासन की तरफ से घोषित सरकारी (एफसीआई )फसल खरीद केंद्र जल्द खोलने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर बुधवार तक केंद्र नहीं खोला गया तो क्षेत्र का किसान संघ सड़कों पर आ जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर शासन की तरफ से राज्य में 23 सरकारी फसल खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें 22 केंद्रों पर धान की फसल खरीदी जा रही है, लेकिन खौड़ के गांव मट्टू में खोला गए केंद्र पर अभी तक फसल नहीं खरीदी जा रही, जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों में रोष है। इस विषय में आम आदमी पार्टी किसान सेल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि क्षेत्र का किसान धान बेचने के लिए परेशान है, क्योंकि प्रशासन की तरफ से गांव मट्टू में खोला गया केंद्र अभी तक चालू नहीं किया गया है।
किसान व नायब सरपंच पंचायत मट्टू कुलबीर सिंह ने बताया कि किसानों के दल उनके पास आ रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें धान बेचनी है। जलद खरीद केंद्र खोला जाए, हमने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर पता भी किया है। गांव मट्टू के नाम पर धान खरीद केंद्र जारी भी हुआ है, तो खौड़ प्रशासन क्यों नहीं केंद्र खोलने की पहल कर रहा है।
विज्ञापन

किसान व पूर्व सरपंच राकेश चौधरी ने बताया कि खरीद केंद्र नहीं खोलने को लेकर किसानों का दल एसडीएम से भी मिला। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने आश्वासन दिया था कि जल्द केंद्र खोला जाएगा, लेकिन गांव मट्टू में केंद्र खोलने को लेकर अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। किसान सतपाल चौधरी, ओमप्रकाश, तथा बलवान सिंह ने बताया कि गांव मटटू में पिछले काफी लंबे अर्से से एफसीआई की तरफ से गांव में फसल खरीद केंद्र खोला जाता आ रहा है, इस बार भी मट्टू के नाम पर फसल खरीद केंद्र घोषित हुआ है तो फिर क्यों नहीं खोला जा रहा है। किसानों ने बताया कि अगर मट्टू का फसल खरीद केंद्र कहीं ओर जगह पर खोलने की कोशिश की गई तो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे और प्रदर्शन पर उतर आएंगे।
-------
धान खरीद केंद्र गांव मट्टू के नाम पर है मट्टू में ही खुलेगा। यहां खरीद अगर नहीं हो रही है तो इसकी जांच की जाएगी और जो जिम्मेदार हैं उनसे केंद्र चालू करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल कुमार ठाकुर, एसडीएम, खौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें