फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी किसानों की फसल को पहुंचा रहे नुकसान

विज्ञापन
जगली मबेशी फसल के बीच से निकलते हुये
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मवेशी किसानों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। यह मवेशी खेतों में घुसकर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि कुछ किसानों ने तारबंदी या दूसरे अवरोधक लगाकर मवेशियों को रोकने का प्रयास किया है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

किसान दीपक शर्मा का कहना कि वह अपनी फसल को बचाने के लिए दिन रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन कई बार मवेशियों की संख्या ज्यादा होने के कारण उनको रोक पाना नामुमकिन हो जाता है, क्योंकि अकेले आदमी को देखकर मवेशी मारने दौड़ पड़ते हैं। ऐसे में फसल की रखवाली करना चुनौती बना है। किसान प्रीतम चंद ने कहा कि उनकी जमीन एक जगह नहीं होने से उनको अपनी फसल बचाने में काफी परेशानी हो रही है।
किसान जोगिंद्र ने कहा कि मौजूदा समय धान की फसल को दाना लग चुका है। ऐसे में अगर मवेशी खडी़ फसल में से निकल भी जाएं तो फसल को फर्क पड़ सकता है। क्योंकि मवेशी झुंड में होते हैं। इसलिए वह दिन रात पहरेदारी कर फसल को मवेशियों से बचाने में जुटे हैं। किसानों ने कहा कि प्रशासन को फसल को बचाने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें