ज्यौड़ियां। बागवानी विभाग के जिला स्तरीय विशेषज्ञ डाक्टर संदीप गुप्ता और बागवानी विकास अधिकारी उपजिला खौड़ अमित सराफ ने मंगलवार को पूर्व उपाध्यक्ष किसान बोर्ड जम्मू व कश्मीर दलजीत सिंह चिब से भेंट कर बागवानी विभाग की तरफ से जारी की गई विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने दलजीत सिंह चिब से बात करते हुए कहा कि खौड़ तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र के किसानों को दूसरी फसलों के साथ-साथ फलदार पौधे लगाने के लिए बताया जाए, ताकि किसानों को बेहतर रिटर्न मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि जहां के किसानों को विशेष रूप से आम की किस्मों के अति उच्च घनत्व पौधरोपण जैसे अल्फांसो और केशव लगाने के प्रेरित किया जाए, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। बेहतर रिटर्न मिल सकेगा। चर्चा करने के बाद अधिकारियों ने दलजीत सिंह चिब के साथ ज्यौड़ियां तथा आसपास के क्षेत्र का दौरा कर किसानों की जमीनों की जांच भी की और किसानों से बातचीत की गई । संवाद