परगवाल। शनिवार रात को हुई बारिश से तापमान में कटौती हुई। सीमा क्षेत्र के ज्यादातर किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। इससे पहले ज्यादातर किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। हालांकि बारिश इतनी ज्यादा तो नहीं हुई, लेकिन अब किसान और ज्यादा इंतजार करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। क्षेत्र में कई जगह पानी के अभाव में अभी धान की रोपाई शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन ज्यादातर किसानों ने अब खेतों में डेरा डाल लिया है। स्थानीय निवासी सुभाष सिंह का कहना था कि वह धान की रोपाई के लिए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रात को ही बारिश उनकी धान की रोपाई के लिए पर्याप्त नहीं थी। उनकी धान की पनीरी इस समय तैयार खड़ी है। इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि वह अच्छी बारिश का इंतजार न करते हुए धान की रोपाई शुरू करेंगे। संवाद
संवाद