फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने मांगे अधिकार

विज्ञापन
विजयपुर में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
विजयपुर। आल जेएंडके रिटायर्ड पुलिस फोरम के प्रधान रघुबीर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर फोरम के बैनर तले मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य में सातवां वेतन आयोग लागू हो गया है, लेकिन उन्हें अब तक वर्ष 1996 में लागू हुए पांचवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

फोरम के जिला प्रधान रघुवीर सिंह ने उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि सेना की तरह सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को भी स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल बिलों का भुगतान, कैशलेस हेल्थ पॉलिसी और उनके बच्चों को पुलिस की नौकरियों में आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत हो जाती है तो उनके परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार नकद राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को भी पूरा किया जाए। कर्मियों का कहना था कि उनके साथ प्रायों जैसा भेदभाव किया जा रहा है। हालांकि हमने सारा जीवन राज्य में खुशी और शांति बनाए रखने के लिए दे दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में उपप्रधान करनैल सिंह, महेंद्र सिंह, जनक राज, गोपाल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, रमपाल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें