फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स निर्माण के लिए अनुबंधित कंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। एम्स निर्माण के लिए अनुबंधित अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स इंडिया लिमिटेड के खिलाफ सोमवार को टिप्पर यूनियन ने पैसे न दिए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन प्रधान नरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस कंपनी के साथ हमारा अनुबंध हुआ था। हम लोगों को समय पर कुछ पैसा दिया गया और कुछ नहीं दिया गया। इस कारण हम लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कई बार पैसा मांगा, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की कि हमारा बकाया जल्द से जल्द दिया जाए। नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कंपनी के लोगों से फोन पर हुई बातचीत में कहा गया है कि 28 फरवरी को आपका पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें