विजयपुर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की तरफ से रोष रैली निकाली गई। इस दौरान पंजाब सरकार व कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मदन लाल वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका समिति दीपक पगोत्रा, सचिन बालगोत्रा, कप्तान हंसराज, पूर्व सरपंच मोहन लाल, सनी मेहरा, निखिल कुमार, निट्टू कुमार, विक्की मेहता, सुनील वर्मा, मुनीश वर्मा, संजू बालगोत्रा, पम्मी वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद