सांबा चक जंगी के ग्रामीण एक्सप्रैसवे में भुमि आने पर प्रदशर्न करते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के चक जंगी के ग्रामीणों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मांग उठाई कि एक्सप्रेस-वे में आने वाली भूमि के बदले उन्हें भूमि दी जाए। स्थानीय निवासी बोधराज, तेजराम, सचिन कुमार, रवि ललोत्रा, रीता देवी, तोशी देवी, दौलत राम आदि ने बताया कि उनके पास यही भूमि है। वह भी मार्ग में चली जाने से वह लोग काफी चिंतित हैं। उन्होंने मांग उठाई कि उन्हें भूमि के बदले भूमि दी जाए। इस बारे में वह उपायुक्त से भेंट कर समस्या को उठाएंगे। संवाद