फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक में प्रदर्शन करते शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर रविवार को शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने एमईएस विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व युवा अध्यक्ष गणेश चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति की गई है, जिसके पिता की मृत्यु हुई है, उसको नौकरी नहीं मिल पाई। इसके लिए क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को इसका कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उसके बेटे को नौकरी का हक मिलता है, लेकिन उससे यह हक छीन कर किसी और को दे दिया गया है। धोखे से आरोपियों द्वारा नियुक्ति कराई गई है। इसकी गहन तरीके से जांच होनी चाहिए। पीड़ित को इंसाफ मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में संजय भगत, मेघराज, रिंकू चौधरी, यशपाल, भारत भूषण, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, प्रभु दयाल सैनी, मधुबाला, सुनीता देवी, मनीषा देवी, तृप्ता देवी, रिंपी देवी और सोनिया चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें