सांबा। पुलिस में एसआई की भर्ती के लिए परीक्षा दे चुके युवाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। युवक राजेंद्र शर्मा, अतुल ने बताया कि एसआई की भर्ती में यदि घोटाला हुआ है, तो ऐसे लोगों को सजा दें, जिन्होंने घोटाला किया है। वह मांग कर रहे थे कि परीक्षा को रद्द करना युवाओं के साथ धोखा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। संवाद