फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली किल्लत पर सीमावर्ती गांव मावा के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। दिन प्रतिदिन बढ़ रही बिजली की समस्या को लेकर ब्लॉक राजपुरा के मावा गांव के लोगों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व मावा गांव के समाजसेवी नीतीश शर्मा ने किया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को बिजली समस्या बारे में बार-बार शिकायत करने बाद भी बिजली की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसको लेकर लोगों में रोष है। मौके पर पहुंचीं डीडीसी सदस्य आशा रानी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर लोगों को बिजली की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की कोशिश की जाएगी। नीतीश शर्मा ने कहा कि कई दिन से क्षेत्र में बिजली की कटौती को लेकर पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस कारण गर्मी के दिनों में स्थानीय लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में तरुण सिंह, सुमित शर्मा, रूधन कुमार, सचिन शर्मा, कौशल शर्मा, मोहित शर्मा, जनकार सिंह, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें