सांबा आशा वकार्स मांगों को लेकर डीसी से मिलने जाते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहीं आशा वर्कर्स का शिष्टमंडल सोमवार को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता व सीएमओ डॉ. सजे शर्मा से मिला। शिष्टमंडल का नेतृत्व रोशना संब्याल ने किया। वह मांग कर रही थीं कि उनका मानदेय 2000 से बढ़ाकर 4000 किया जाए। महीने का वेतन तय किया जाए। आशा वर्कर्स चौबीसों घंटे कार्य करती हैं, लेकिन कोई सुविधा नहीं मिल रही है। कोरोना के दौरान भी उन्हें कोई स्पेशल अलाउंस नहीं दिया गया। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। संवाद