फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोह के निकट युद्ध भंडारण के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के मानसर मोड़ के निकट दबोह में स्थित युद्ध भंडारण के में श्रमिकों ने मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। सौ से भी अधिक श्रमिकों में महिलाएं भी शामिल रहीं। श्रमिक बलविंद्र कुमार, सुखदेव, रवि दास, घार चंद, अंग्रेज सिंह, रजनी देवी, संतोष कुमारी, शशी और वीना देवी ने बताया कि वह घर से काम करने के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। उन्हें गैर हाजिर कर दिया जाता है। पहले वह शिफ्ट के तौर पर काम करते थे। अब उन्हें यह कह दिया जाता है कि तारबंदी के बाहर ही काम करें। वह मांग कर रहे थे कि शिफ्ट में ही उन्हें काम पर लिया जाए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इस पर मजबूर होकर उन्होंने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें