फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपवाल टांडा मार्ग की मरम्मत नहीं होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सांबा के सुपवाल टांडा मार्ग पर खड़ा गंदा पानी
विज्ञापन
सांबा। जिले के सुपवाल-टांडा व सुपवाल-चक मार्ग की मरम्म्त नहीं होने व मार्ग पर से पानी की निकानी नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई अपनी पार्टी के नेता व पूर्व सरपंच मनीराम शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि मार्ग की इतनी खस्ता हालत है कि लोगों को आने जाने में परेशानी बनी हुई है। पीडब्ल्यूडी को अवगत कराने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते मार्ग के साथ लगते घरों के ढहने का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों ने उपायुक्त रोहित खजूरिया से मांग करते हुए कहा कि उक्त क्षेत्र की ओर ध्यान देकर समस्या का समाधान किया जाए। अन्यथा लोग सड़क पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें