सांबा। कस्बे में सोमवार को युवाओं ने बीएसएफ की तरफ से जारी की गई कांस्टेबल सूची के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल युवक शुभम मगोत्रा, अतिल चौधरी, गणेश कुमार, रघुवीर सिंह, अर्जुन चौधरी, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि बीएसएफ जम्मू हेड क्वार्टर की तरफ से जो कांस्टेबल भर्ती की सूची जारी की गई है, उसमें युवाओं के साथ भेदभाव किया गया है। क्योंकि उसमें कैटेगरी के तौर पर जो मेरिट सूची बनाई गई उसमें सबसे पहले वैकेंसी बढ़ाई जाए और सामान्य वर्ग के कई युवाओं का मेरिट 62 लिया गया, जबकि जिन युवाओं ने 77 मेरिट हासिल की है। उन्हें सूची में नहीं रखा गया है। हालांकि सूची में 86 मेरिट बताया गया है। युवाओं ने उपराज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती की वैकेंसी बढ़ाई जाए ताकि आम युवाओं को भी सूची में शामिल होने का मौका मिल सके।