साम्बा मसान ग्रामीण विकास बिभाग कस मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में सरपंचों ने दिया समर्थन
सांबा। ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले मनरेगा कर्मचारी मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल पर हैं। सोमवार को सरपंचों ने भी उन्हें समर्थन देकर उनके साथ धरने पर बैठ गए। सरकार से मांग उठाई कि मनरेगा कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बना कर उन्हें स्थायी किया जाए। सरपंच रीना चौधरी ने कहा कि सरपंच भी इन कर्मचारियों को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से अनुरोध किया है कि धरने पर बैठे कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा किया जाए। इस अवसर पर सरपंच सुनील कुमार, सोहन लाल, जसवंत सिंह, जंग बहादुर आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संवाद