फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का आरोप बेबुनियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से किए गए प्रदर्शन पर मरीज के परिजनों, स्थानीय लोगों, पार्षद, सरपंचों व कैली मंडी के सरपंच लब्लू संबयाल ने प्रेसवार्ता में डॉक्टरों के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाया व उन्होंने डॉक्टरों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। बीमार के परिजनों व सरपंच समर्थकों ने कहा कि गत दिवस अस्पताल में ड्यूटी पर महज एक पुरुष डॉक्टर उपलब्ध था व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट समेत कई अन्य अस्पताल कर्मी नदारद थे। आपातकाल में मरीज को एंबुलेंस के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। हालांकि वहां दो एंबुलेंस खड़ी थी। मरीज के तीमारदारों व सरपंच ने बताया कि डॉक्टर अपनी गलती छुपाने के लिए उन पर आरोप लगा रहे हैं। जो सही नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी इसकी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें