फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडको में खाली प्लाटों को रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सिडको के प्रथम और दूसरे फेज में खाली पडे़ प्लाटों का पंजीकरण रद्द करने की मांग उठाई गई है। कांग्रेस लेवर सेल के प्रदेश सचिव गंभीर सिंह संबयाल ने उप राज्यपाल से मांग उठाई है कि सिडको के तीसरे फेज के लिए लोगों को बेघर किया जा रहा है, जबकि दोनो फेज में अनगिनत प्लॉट खाली हैं। ऐसे लोगों को नोटिस देकर उनके पंजीकरण रद्द किए जाएं। एक ओर खाली पडे़ प्लॉट पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दूसरी ओर सिडको विभाग गरीब बेसहारा लोगों की भूमि छीन रहा है। उन्होंने कहा कि करंडी व रख अंब टाली के लोगों की कृषि योग्य भूमि पर कब्जे कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बाबत वह उप राज्यपाल को पत्र भेज कर लोगों की परेशानी से अवगत कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें