फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलैड गांव में पूर्व सरपंच की अगुवाई में किसानों ने फसलों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदर्शन किया

विज्ञापन
सलैड गांव में पूर्व सरपंच की अगुवाई में किसानों ने फसलों के हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर प्? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। तहसील के गांव सलैड में बुधवार को किसानों ने बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान को लेकर पूर्व सरपंच तिलक राज की अगुवाई में उचित मुआवजे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच तिलक राज ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश और अभी हो रही बारिश से हमारे क्षेत्र में धान की फसल और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई जायजा लेने अधिकारी किसानों के बीच नहीं आया है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

इसको लेकर हम किसानों के साथ मिलकर राज्य शासन से मांग करते हैं कि वह किसानों की सुध ले और जो भी हमारी फसलों को नुकसान पहुंचा है उसका उचित मुआवजा दे। ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जो किसानों के खातों में पहले 2,000 आते थे, अब वह भी काटे जा रहे हैं। किसानों की मदद के नाम पर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। राज्य प्रशासन और केंद्र सरकार इस ओर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें