फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद कर शासन ओर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क का कार्य बंद पड़ा होने पर प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा-कुल्लियां सड़क मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य के अधर में लटकने व सड़क दुर्घटनाएं होने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को मार्ग बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। समाजसेवी चौधरी मोहन सिंह, पंचायत कोटली शाह दौला के सरपंच बद्रीनाथ शर्मा के नेतृत्व में कोटली शाह दौला में बुधवार को कई घंटे तक आरएस पुरा-सतवारी सड़क बंद कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कुल्लियां से आरएस पुरा मार्ग को पक्का नहीं किया जा रहा, जिसके चलते पहले भी कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। मंगलवार को सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में उपचाराधीन है। इसी तरह आए दिन हादसे हो रहे हैं और न तो सरकार, न संबधित विभाग और न हीं जनता के प्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं। वहीं सड़क मार्ग के बंद होते ही पुलिस व प्रशासन तथा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मार्ग का बंद कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
बाद में पीडब्ल्यूडी के एईई बीएस वनोत्रा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वीरवार से सड़क का काम आरंभ कर दिया जाएगा। इसके उपरांत प्रदर्शनकारी शांत हुए और मार्ग खुलवाया गया। इस दौरान पंचायत के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें