फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे शराब की नई दुकान खोलने का विरोध

विज्ञापन
स्थानीय लोग दुकान के आगे खड़े होकर बंद करवाने की मांग करते हुए
विज्ञापन
मीरां साहिब। टॉली मोड़ के पास शनिवार को उस समय लोगों में गुस्सा भड़क उठा, जब सड़क मार्ग के किनारे एक शराब की नई दुकान खोली गई। लोगों ने जब देखा कि एक नई दुकान खोली है तो आसपास के बड़ी संख्या में जमा हो गए और मार्ग बंद कर दिया। दुकान को भी जबरन बंद करा दिया। मार्ग पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, और कहा कि वह किसी भी हालत में शराब की दुकान को यहां खुलने नहीं देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार जम्मू संभाग में युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए धड़ाधड़ शराब की दुकानें खोल रही है, जबकि कश्मीर घाटी में ऐसा नहीं होता। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि जो पढ़े-लिखे युवा हैं वह अपने अधिकार की आवाज न उठा सकें और नशे में पड़े रहे। उन्होंने कहा कि जहां दुकान खोली जा रही हैं वहां से थोड़ी दूर पर ही गुरुद्वारा साहिब भी है। इसलिए किसी भी हालत में यह दुकान यहां नहीं खुलने दी जाएगी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंचायत मलिकपुर के अधीन आने वाली इस बस्ती में पहले भी शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया, तो लोग इकट्ठे होकर जिलाधीश जम्मू के पास गए थे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया था कि बस्ती में शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। आज एकाएक फिर से प्रशासन ने यहां दुकान खोल दी, उसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन

आरएस पुरा-जम्मू सड़क बंद की सूचना पाकर थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक, एसपी रजनीश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक शराब की दुकान से शराब की पेटियां नहीं उठाई जातीं, दुकान खाली नहीं की जाती, तब तक मार्ग नहीं खोलेंगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बात करके शराब की दुकान को खाली कराया, तब जाकर लोगों ने सड़क मार्ग को खोला। मौके पर पहुंचे डीडीसी सदस्य विद्या मोटन ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही मांग सही है। उक्त स्थान पर से शराब की दुकान नहीं खुलवाए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें